चार लोगों पर लिखे मुकदमे में आया नया मोड़ वीडियो हो रहा वायरल
रिपोर्टर – यशपाल सिंह समथर
समथर( झांसी) बर्तमान में ब्लाक प्रमुख चुनाव राजनैतिक उठापटक का रुप लेता जा रहा है। थाना समथर में शुक्रवार को देर रात समाजवादी पार्टी से मोठ ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी श्रीमती प्रभा देवी सहित चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना समथर क्षेत्र के एक बी, डी ,सी , के अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है । थाना समथर क्षेत्र के ग्राम छेवटा निवासी राजेश कुमार ने थाना समथर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता जगदीश क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं । दिनांक 8 जुलाई 2021 को दोपहर करीब 12:00 बजे जब वह नरेगा में कार्य कर रहे थे ।तभी ग्राम कडूरा निवासी श्रीमती प्रभा देवी तथा ग्राम दिबियापुर निवासी चंदू पूर्व प्रधान एवं दो अज्ञात लोग एक सफेद चार पहिया गाड़ी से आये और उसके पिता को तमंचा दिखाकर धमकाते हुए जबरदस्ती गाड़ी में पटक कर ले गए । जब उसने अपने पिता को ले जाने का विरोध किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने धारा 365, 506 आई पी सी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है
चार लोगों पर लिखे मुकदमे में आया नया मोड़ वीडियो हो रहा वायरल
बिगत रात्रि में थाना समथर क्षेत्र के ग्राम छेवटा निवासी एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के अपहरण के मामले में नाटकीय ढंग से नया मोड़ आ गया है। अपहृरित होने बाले जगदीश पिता पुत्र बिरखु निबासी ग्राम छेवटा का एक बी,डी,ओ, बायरल हो रहा है जिसमें बह स्वेच्छा से अपनी रिश्तेदारी में होने की बात कहते नजर आ रहा है। एवं अपने अपहरण होने की घटना को गलत बता रहा है। उक्त तथाकथित अपह्रित बी,डी,सी, ने कुछ लोगो पर इल्जाम लगाया है कि मेरे अपहरण होने का झूठा मुकदमा मोठ से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी एबम उनके साथियों पर लगाया है जबकि बो लोग निर्दोष है । मै बाहर रिश्तेदारी में हूं और सुरक्षित हूं। मेरा शासन प्रशासन और चुनाव आयोग से यही निवेदन है की प्रत्याशी का प्रशासन जो उत्पीडन हो रहा उनके घर पर बार बार अलग अलग थानों से दबिश दी जा रही उनके घर बालो को धमकाया जा रहा है । उक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ब्लाक प्रमुख मोंठ का उत्पीड़न रोकने की गुहार शासन प्रशासन से लगाई है।