*ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटने से 10 वर्षीय बालिका की मौत कई लोग हुए गम्भीर रूप से घायल*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
गरौठा-झांसी।। ट्रैक्टर का स्पैन्डिल टूटने से ट्राली सहित ट्रैक्टर खाई में जा गिरा जिससे कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खमा थाना एरच हाल निवासी एट जालौन खचोरे अहिरवार के पुत्र देशराज की अभी हाल ही में शादी हुई थी, सादी के बाद ग्राम ठर्रो थाना ककरवई के पास स्थित वरियाई माता मंदिर पर नव युगल के हथा लगवाने आए हुए थे, जिसमें एट कोटरा सहित ग्राम खमा के भी कई लोग शामिल थे सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के उपरांत आज शाम लगभग 6:30 बजे जब यह सभी लोग ट्रैक्टर से अपने घर वापस जाने लगे तभी अचानक ट्रैक्टर के अगले पहिये का स्पैंडिल टूटने से निकलकर फिक गया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली रोड के किनारे गहरी खाई में पलट गया ट्रैक्टर ट्राली पटलते ही लोगों की चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर मंदिर सहित आसपास के लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे, घटना की सूचना थाना ककरवई पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह यादव व पीआरवी ने पुलिस फोर्स ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरायं भेज दिया गया। इस घटना में एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो जाने की खबर है जबकि करीब 37 लोग घायल हुए है,जिनमें से लगभग दस लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया हैं ।