• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच व नदीगांव में ब्लाक प्रमुख पद के लिए निर्विरोध चुने जाने का रास्ता हुआ साफ रिपोर्ट -आर. के.द्विवेदी*

*कोंच व नदीगांव में ब्लाक प्रमुख पद के लिए निर्विरोध चुने जाने का रास्ता हुआ साफ रिपोर्ट -आर. के.द्विवेदी*

कोंच नदीगांव से ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। आज नाम वापिसी के बाद कोंच से रानी देवी व नदीगांव से अर्जुन सिंह परिहार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। निर्विरोध चुने जाने के लिए भाजपा के जिला स्तर के नेता व विधायक काफी प्रयासरत थे और आज उनका यह प्रयास भी सफल हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना जी, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र निरंजन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह पिण्डारी व भाजपा नेताओं के अथक प्रयास के कारण कोंच व नदीगांव दोनों ब्लाकों पर ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। जैसे ही निर्विरोध का रास्ता साफ हुआ वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों व भाजपा नेताओं का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

रविकांत द्विवेदी,जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in