*घर में घुसकर जमकर कर दी मारपीट, सोशल मीडिया में हुआ वीडियो वायरल रिपोर्ट – रविकान्त द्विवेदी*
उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले में दबंग लोगों ने घर में घुसकर महिला पुरुष जो मिला सबकी जमकर मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत कर दी है। पूरा मामला उरई तहसील के के इंद्रा नगर उमा पीसीओ वाली गली का है। यहां की निवासिनी सुशीला देवी ने कोतवाली उरई पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया 8 जुलाई समय दोपहर 3 बजे पड़ोस में रहने वाले इन्द्रपाल राजपूत के द्वारा चार व्यक्ति गोविन्द राजपूत पुत्र नारायण सिंह निवासी कुठोन्दा, वीर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी कुठोन्दा, श्रीमती सुषमा पत्नी अजय पाल निवासी कुठोन्दा थाना डकोर जिला जालौन व अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मेरे घर में घुसकर दरवाजा तोड़कर लात, डंडों व बेल्टों से मुझे व मेरे पति शिवशंकर शाहू, पुत्र पंकज साहू, पुत्रवधू रमा को बेरहमी से मारा पीटा व घसीटते हुए अंदर से बाहर ले आये और बुरी तरह पीटा। पीड़ित महिला ने बताया कि इन लोगों ने लोहे की राड से जान से मारने का प्रयास किया व इन्द्रपाल राजपूत ने मेरी बहू की बुरी नियत से साड़ी भी फाड़ दी। पीड़िता ने बताया कि घटना की वीडियो क्लिप भी मौजूद है। पीड़िता महिला ने पुलिस से डॉक्टरी परीक्षण कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घटना का मुख्य कारण पीड़िता के पति की मोटरसाइकिल रोड पर खड़ी थी, जिसको हटाने को लेकर आरोपी पक्ष के एक लोग ने थ्री व्हीलर से उसमें टक्कर मार दी। यही से विवाद शुरू हुआ और इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।