• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नाले में मिला 35 वर्षीय युवक का शव,घर मे मचा कोहराम*

नाले में मिला 35 वर्षीय युवक का शव,घर मे मचा कोहराम

कोंच:- शुक्रवार की सुबह उरई रोड अम्बेडकर कॉलोनी के पास नाले की पुलिया में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची और शव को निकलवाकर कर शव की शिनाख्त अनिल पुत्र श्यामू कुशवाहा निवासी नया पटेल नगर( अम्बेडकर कॉलोनी)कोंच के रूप में उसके पुत्र अखिल ने की।
मृतक अनिल कुशवाहा शराब का आदी था और रोजाना ही अपनी पत्नी जूली व पुत्र अखिल के साथ मारपीट करता रहा था। अनिल तीन दिन पहले पत्नी की मारपीट कर घर से निकल आया था उसकी पत्नी लगातार तलाश कर रही थी लेकिन उसकी जानकारी नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार की सुबह नाले के पास फैली दुर्गंध से परेशान हो गए जब किसी ने नाले में झांक कर देखा तो नाले में शव पड़ा था। मृतक पड़ोस की मिठाई की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि अनिल शराब का आदी था और रोजाना ही नशे में धुत्य रहता था और शराब पीते पीते वही उड़क जाता था। समझा जा रहा है कि पुलिया पर नशा करते करते वही से नाले में चला गया।

रविकांत द्विवेदी,जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in