मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ऑनलाइन प्रेस वार्ता का आयोजन
आज दिनांक:07.07.21 को मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा webex के माध्यम से ऑनलाइन प्रेसवार्ता की गयी, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम तिमाही की उपलब्धियां, मुख्य बिंदुओं, नवीन परियोजनाओं एवं प्रगतिशील कार्यों की जानकारी सभी ऑनलाइन पत्रकारों के मध्य साझा की I प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में पत्रकारों द्वारा भागीदारी की गयी तथा इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा कि गयी I
प्रेस वार्ता के दौरान चर्चा में रहे मुख्य बिंदु
वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिहाई में माल लदान एवं भाड़ा अर्जन :
- वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रथम तिमाही यानी अप्रैल, मई तथा जून माह में मंडल द्वारा अभूतपूर्व वृद्धि करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.93 मिलियन टन माल लदान कर सर्वाधिक रु.192.06 करोड़ का राजस्व अर्जन किया है I उक्त उपलब्धि दोनों ही श्रेणी माल लदान एवं राजस्व अर्जन में पिछले वर्ष की तुलना में 55 % अधिक है I
- पेट्रोलियम आयल लुब्रिकेंट (POL) लदान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मंडल द्वारा पिछले तीन माह में 325 रैकों का लदान किया गया है, जो की पिछले वर्ष 177 रैक था I इस प्रकार POL लोडिंग में मंडल द्वारा रैक लोडिंग में 83.62 % तथा राजस्व अर्जन में 98.21 प्रतिशत वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में दर्ज की है I
- मंडल में DOC (खली) लदान में रैकों की संख्या में 180 % तथा राजस्व अर्जन में 115.12 % की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गयी, वहीँ ICD मालनपुर से लदान होने वाले कंटेनरों में भी 36.42 % वृद्धि दर्ज हुई है I इसके अतिरिक्त मंडल में नई कॉमोडिटी लदान हेतु जुडी है, मंडल द्वारा फ्लाई एश के 16 रैक लदान किया गया है I
यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा हेतु गाड़ियों का संचालन :
- मंडल द्वारा लगभग 85 % एक्सप्रेस गाड़ियों तथा 07 जोड़े पैसेंजर ट्रेन्स का संचालन किया जा रहा है, शेष पैसेंजर ट्रेन्स का संचालन भी शीघ्र ही स्थिति अनुसार प्रारंभ किया जायेगा I
- मंडल द्वारा पिछले तीन माह में 05 दिन शत-प्रतिशत समय पालनता कायम रखी है I
- आम जनमानस तथा रेलकर्मियों एवं अधिकारीयों के समक्ष कोविड वैक्सीन लगवाने हेतु विभिन वेबिनार आयोजित किये गए I जिनसे प्रेरित होकर मंडल के 84 % रेलकर्मियों का वैक्सीनेशन हो गया है I वहीँ चिकित्सा एवं रेल सुरक्षा बल कर्मियों का 90 % तक वैक्सीनेशन पूर्ण हो चुका है I
- मंडल समपार फाटकों को बंद कर उनके स्थान पर RUB एवं ROB बनाने हेतु वचनबद्ध है इसी क्रम में मंडल को वर्ष 2021-22 में 11 समपार फाटक बंद करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसके अनुपालन में प्रथम तिमाही में मंडल द्वारा 02 समपार फाटकों को ROB/RUB में परिवर्तित कर दिया गया है I
- हाल ही में बबीना स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य संपन्न हुआ है, जिससे अब झाँसी-बबीना के मध्य 25 किमी तीसरी लाइन का रेलखंड CRS निरीक्षण हेतु तैयार हो चुका है I CRS इंस्पेक्शन उपरान्त यह मार्ग उपयोग हेतु खोल दिया जायेगा तथा रेल आवागमन और भी सुगम हो सकेगा I
इस वर्ष की प्रथम तिमाही में मंडल की 45 मानव सहित रेलवे क्रॉसिंग पर सोलर पोल लाइट संस्थापित करायी गयी है, इसके साथ ही मंडल झाँसी-बांदा रेलखंड पर सभी समपार फाटक पर सोलर लाइट्स लग गयी है I मंडल के अन्य समपार फाटकों पर इस वर्ष 200 सोलर लाइट लगाए जाने का लक्ष्य है I
- निर्धारित लक्ष्य के साथ हाल ही में मंडल के खोह तथा बहिल्पुरवा स्टेशन पर संस्थापित किये गए हैं, अब मंडल के 107 में से 102 स्टेशनों पर वाय-फाई सुविधा उपलब्ध करायी गयी है I
- निर्धारित लक्ष्य के साथ इसी माह में मंडल के घाटमपुर तथा बबीना स्टेशन पर फायर अलार्म सिस्टम संस्थापित किये गए हैं, इसके साथ मंडल के 35 स्टेशनों पर यह प्रणाली उपलब्ध है I
- मंडल के उरई स्टेशन पर 40 कैमरों सहित CCTV वीडियो सर्वेलांस सिस्टम संस्थापित किया गया है I
- मंडल के डबरा-अनंतपथ तथा बबीना-बुढ़पुरा के मध्य तीसरी लाइन पर इंजन रोलिंग का सफल परीक्षण कर लिया गया है I
- मंडल को हरित क्रान्ति के तेहत 2.65 लाख पौधे रोपने हेतु लक्ष्य दिया गया है, जिसके अनुपालन में माडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस से 1000 पौधों से शुरुवात कर लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है I
- मंडल के रेल सहायकों को परोपकारिक रूप से मदद करने के उद्देश्य से मंडल झाँसी तथा ग्वालियर स्टेशनों पर मंडल अधिकरियों द्वारा निजी सहयोग राशी से 100-100 पैकेट राशन वितरित किये गए I
- मंडल के RUB पर पानी भराव की समस्या हेतु, हैवी ड्यूटी वाटर पंप संस्थापन की व्यवस्था करायी जा रही है तथा 15 LHS (सीमित उंचाई सबवे) पर सीपेज को सुधारने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है I जिससे सड़क उपयोग कर्ताओं को बारिश के मौसम में कोई समस्या न हो I
इसके अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक ने आगामी योजनाओं की सूचना देते हुए बताया की वर्तमान वित्तीय वर्ष
वार्ता के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी से अनुरोध किया गया की कोविड संक्रमण के बढ़ते हुए फैलाव के दृष्टिगत सभी प्रोटोकॉल का पालन करें I
प्रेस वार्ता में अपर मंडल रेल प्रबंधक (तकनीकी) अमित सेंगर तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) दिनेश वर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित उपस्थित रहे, जिनके द्वारा ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस का संचालन किया गया I
(2)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी सं.06171/06172 एर्णाकुलम-हज़रत निजामुद्दीन (साप्ताहिक) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-.
गाड़ी सं. 06171/06172 एर्णाकुलम-हज़रत निजामुद्दीन (साप्ताहिक) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी –
एर्णाकुलम से – गाड़ी सं. 06171, प्रत्येक शनिवार, दिनांक 17.07.21 से अगले निर्देश तक
हज़रत निजामुद्दीन से – गाड़ी सं. 06172, प्रत्येक मंगलवार, दिनांक 20.07.21 से अगले निर्देश तक
गाड़ी संरचना – एसी तृतीय -03, स्लीपर – 10, सामान्य -03, एसएलआर/डी – 02
समय एवं ठहराव –
| 06171
एर्णाकुलम-हज़रत निजामुद्दीन |
स्टेशन | 06172
हज़रत निजामुद्दीन-एर्णाकुलम |
||
| 19.00 | (प्रस्थान) | एर्णाकुलम | (आगमन) | 03.10 |
| 19.20/19.22 | (आगमन/प्रस्थान) | अलुवा | (आगमन/प्रस्थान) | 02.13/02.15 |
| 20.12/20.15 | (आगमन/प्रस्थान) | त्रिसूर | (आगमन/प्रस्थान) | 01.12/01.15 |
| 21.37/21.40 | (आगमन/प्रस्थान) | पालघाट | (आगमन/प्रस्थान) | 23.42/23.45 |
| 23.17/23.20 | (आगमन/प्रस्थान) | कोयम्बटूर | (आगमन/प्रस्थान) | 22.12/22.15 |
| 00.03/00.05 | (आगमन/प्रस्थान) | तिरुप्पूर | (आगमन/प्रस्थान) | 21.13/21.15 |
| 00.50/00.55 | (आगमन/प्रस्थान) | ईरोड | (आगमन/प्रस्थान) | 20.25/20.30 |
| 01.47/01.50 | (आगमन/प्रस्थान) | सेलम | (आगमन/प्रस्थान) | 19.22/19.25 |
| 03.43/03.45 | (आगमन/प्रस्थान) | जोलार | (आगमन/प्रस्थान) | 17.53/17.55 |
| 05.25/05.30 | (आगमन/प्रस्थान) | काटपाडी | (आगमन/प्रस्थान) | 16.40/16.45 |
| 05.59/06.00 | (आगमन/प्रस्थान) | चित्तूर | (आगमन/प्रस्थान) | 15.29/15.30 |
| 07.15/07.20 | (आगमन/प्रस्थान) | तिरुपति | (आगमन/प्रस्थान) | 14.20/14.25 |
| 07.40/07.50 | (आगमन/प्रस्थान) | रेनिगुंटा | (आगमन/प्रस्थान) | 13.45/13.55 |
| 09.14/09.15 | (आगमन/प्रस्थान) | गुडूर | (आगमन/प्रस्थान) | 12.28/12.30 |
| 11.08/11.10 | (आगमन/प्रस्थान) | ओंगोल | — | — |
| 14.12/14.25 | (आगमन/प्रस्थान) | विजयवाड़ा | (आगमन/प्रस्थान) | 08.20/08.30 |
| 16.59/17.04 | (आगमन/प्रस्थान) | वारंगल | (आगमन/प्रस्थान) | 04.30/04.35 |
| 21.10/21.15 | (आगमन/प्रस्थान) | बल्हारशाह | (आगमन/प्रस्थान) | 01.20/01.25 |
| 00.20/00.25 | (आगमन/प्रस्थान) | नागपुर | (आगमन/प्रस्थान) | 21.50/21.55 |
| 02.45/02.47 | (आगमन/प्रस्थान) | बेतूल | (आगमन/प्रस्थान) | 19.00/19.02 |
| 04.55/05.05 | (आगमन/प्रस्थान) | इटारसी | (आगमन/प्रस्थान) | 17.10/17.20 |
| 06.45/06.50 | (आगमन/प्रस्थान) | भोपाल | (आगमन/प्रस्थान) | 15.25/15.30 |
| 08.45/08.50 | (आगमन/प्रस्थान) | बीना | (आगमन/प्रस्थान) | 13.35/13.40 |
| 10.50/11.00 | (आगमन/प्रस्थान) | झाँसी | (आगमन/प्रस्थान) | 11.20/11.30 |
| 12.18/12.20 | (आगमन/प्रस्थान) | ग्वालियर | (आगमन/प्रस्थान) | 09.41/09.43 |
| 14.40/14.45 | (आगमन/प्रस्थान) | आगरा कैंट | (आगमन/प्रस्थान) | 07.30/07.35 |
| 15.30/15.35 | (आगमन/प्रस्थान) | मथुरा | (आगमन/प्रस्थान) | 06.40/06.45 |
| 17.50 | (आगमन) | हज़रत निजामुद्दीन | (प्रस्थान) | 05.10 |