मण्डल रेल चिकित्सालय में आक्सीजन प्लान्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास,निम्न स्टेशनों पर निम्नानुसार संशोधन
दिनांक:07.07.21 को संदीप माथुर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल रेलवे चिकित्सालय में स्थापित किये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया I इस परियोजना का क्रियान्वयन अभी हाल ही में कोविड महामारी की दूसरी लहर में मरीजों को हुई ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए किया जा रहा है I
दूसरी लहर के दौरान हुई मरीजों को हुई ऑक्सीजन की कमी को रेलवे द्वारा गंभीरता से लेते हुये ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना हेतु सतत् प्रयास किये जिसके फलस्वरूप चिकित्सालय में 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता रखने वाले आक्सीजन प्लांट के संस्थापन की शुरुवात की गयी है ।
मंडल चिकित्सालय, झाँसी में 205 बैड की शमता है, जिसमें से फिलहाल 100 बैड का अलगाव कर इसको L-2 श्रेणी के कोविड केयर सेंटर में विकसित किया गया है I
वर्तमान में 55 बैड को ऑक्सीजन प्लान्ट के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव है, जिसमें कोविड और नॉन-कोविड वार्ड शामिल है । जिसका भविष्य में आवश्यकतानुसार विस्तार किया जायेगा । इस प्लान्ट की स्थापना होने से रेलवे चिकित्सालय में भी रेलवे के अतिरिक्त गैर रेलवे मरीजों को इलाज में ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा का लाभ मिलेगा । ऑक्सीजन प्लान्ट के लिए सभी आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण रेलवे द्वारा कराया जाएगा । उक्त प्लांट की स्थापना हेतु मण्डल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी ‘कोरोना डॉ उमेश चन्द्र द्वारा निरन्तर प्रयास किये गये ।
शिलान्यास के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारीयों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गये ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के पहले कार्य पूरा हो सके और मरीजों को इसका लाभ मिल सके ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) दिनेश वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अमित सेंगर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आभा जैन I
(2)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नलिखित विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है :
गाडी संख्या 02099/02100 पुणे-लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन पुणे से दिनांक 06.07.21 से 26.10.21 तक प्रत्येक मंगलवार किया जायेगा I इसी प्रकार गाडी संख्या 02100 का संचालन लखनऊ से दिनांक 07.07.21 से 27.10.21 तक प्रत्येक बुधवार किया जायेगा I
गाडी सं 02099 पुणे से समय 11:30 बजे प्रस्थान कर मंडल के झाँसी स्टेशन पर समय 07:45 बजे पहुचेगी 07:55 बजे प्रस्थान कर उरई स्टेशन पर समय 09:08 बजे पहुचेगी, 09:10 बजे प्रस्थान कर समय 13:15 बजे अपने गंतव्य लखनऊ स्टेशन पहुचेगी I
वापसी में गाडी सं 02100 लखनऊ स्टेशन से (बुधवार) 16:20 बजे प्रस्थान कर समय 19:33 बजे मंडल के उरई स्टेशन पर पहुचेगी, 19:35 बजे प्रस्थान कर समय 21:30 बजे झाँसी स्टेशन पहुचेगी 21:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (गुरूवार) समय 18:45 बजे अपने गंतव्य स्टेशन पुणे पहुचेगी I
(3)रेल प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों के संचालन समय में निम्नानुसार संशोधन किया जा रहा है :(1)गाडी संख्या 01841/01842 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस स्पेशल के सञ्चालन समय में दिनांक: 01.08.21 से निम्न स्टेशनों पर निम्नानुसार संशोधन किया गया है I
01841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र
स्टेशन
01842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो
आगमन
प्रस्थान
आगमन
प्रस्थान
—-
1835
खजुराहो
0800
—-
1902
1904
एम् सी एस छतरपुर
0623
0625
1924
1926
इशानगर
0558
0600
1947
1949
खरगापुर
0536
0538
2021
2023
टीकमगढ़
—-
—-
2043
2045
उदयपुरा
—-
—-
(2) गाडी संख्या 04116/04115 प्रयागराज-डॉ आंबेडकर नगर एक्सप्रेस स्पेशल के सञ्चालन समय में दिनांक: 01.08.21 से निम्न स्टेशनों पर निम्नानुसार संशोधन किया गया है I
04116 प्रयागराज-डॉ आंबेडकर नगर
स्टेशन
04115 डॉ आंबेडकर नगर- प्रयागराज
आगमन
प्रस्थान
आगमन
प्रस्थान
2148
2150
एम् सी एस छतरपुर
2143
2145
2225
2227
खरगापुर
2106
2108
2258
2300
टीकमगढ़
—-
—-
0038
0040
ललितपुर
—-
—-
(3) गाडी संख्या 09484/09483 बरौनी-अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल के सञ्चालन समय में दिनांक: 01.08.21 से निम्न स्टेशनों पर निम्नानुसार संशोधन किया गया है I
09484
बरौनी-अहमदाबाद
स्टेशन
09483
अहमदाबाद-बरौनी
आगमन
प्रस्थान
आगमन
प्रस्थान
—-
—-
महोबा
0220
0222
—-
—-
खजुराहो
0055
0120
1332
1334
एम् सी एस छतरपुर
2333
2335
1408
1410
खरगापुर
2253
2255
1443
1445
टीकमगढ़
—-
—-
1615
1617
ललितपुर
—-
—-