*झांसी की मिस रेश्मा परवीन ने मिस इंडिया क्वीन सेकंड रनरअप, और मिसेज इंडिया सेकंड रनरअप शबनम समा ने भी मारी विनर में बाजी रिपोर्ट:- प्रदीप*
उत्तर प्रदेश बाँदा की मिसेज ने जीता मिसेज इंडिया क्वीन का खिताब और झांसी की मिस रेश्मा परवीन ने मिस इंडिया क्वीन सेकंड रनरअप, और मिसेज इंडिया सेकंड रनरअप शबनम समा ने भी मारी विनर में बाजी “एस.के अकादेमी ऑफ आर्ट सोसाइटी” द्वारा चल रहे ऑनलाइन कार्यक्रम मिस एन्ड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर 2021 का अवार्ड कार्यक्रम बुन्देलखण्ड महाविधालय में सम्पन हुआ। ये कार्यक्रम पिछले 2 महीने से ऑनलाइन चल रहा था इस कार्यक्रम में इंडिया के कोने कोने से प्रतिभागियो ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था ऑडिशन से ले कर सारे राउंड प्रतिभागियों ने ऑनलाइन अपनी अपनी कला का प्रदर्शन कर के पूरा किया। ये कार्यक्रम इस बार कोरोना के चलते स्टेट बाई स्टेट किया गया यानी जिस स्टेट का विनर है उसी स्टेट में विनर को अवार्ड दिए गए। जिसमे पूरे उत्तर प्रदेश से चुने गए सात प्रतिभागियों को अवार्ड में शामिल किया गया। जिसमे मिसेज इंडिया का प्रथम खिताब मिसेज अल्का अवस्थी (बाँदा) को प्राप्त हुआ, उत्तर प्रदेश की ही मिसेज सेकंड रनरअप रही मिसेज शबनम शमा(झांसी)से, वहीं मिस इंडिया क्वीन सेकंड रनरअप का खिताब जीतने बाली रेशमा परवीन (झांसी) से ही रही, बाकी चार प्रतिभागी को बेस्ट केटेगरी में अवार्ड दिया गया। बेस्ट इंटेलिजेंट का अवार्ड निशा साहू (झांसी) को मिला। बेस्ट ब्यूटी का अवार्ड मिस साना (झांसी) को मिला। बेस्ट स्माईल का अवार्ड पूजा रैकवार (झांसी) को प्राप्त हुआ तथा बेस्ट टेलेंट का अवार्ड यशस्विनी यादव (इटावा मानिकपुर) ने हासिल किया। लायन्स क्लब इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक 321 बी 2 के डिस्ट्रिक गवर्नर लायन राजीव बब्बर की अध्यक्षता एवं डॉ बाबूलाल तिवारी प्रधानाचार्य के मुख्य आतिथ्य में एवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष लायन आनन्द कुमार सक्सेना एवं डिस्ट्रिक पीआरओ लायन अब्दुल खालिद द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया। मिसेज इंडिया क्वीन, मिसेज इंडिया वल्ड फाबिहा खान ने सभी को अवार्ड व पुरस्कारों से सम्मानित व अपना आशीर्वाद दे कर प्रोत्साहन किया। वहीं कुछ बुंदेलखंड के ऐसे महान हस्तियों को अचीवमेंट अवार्ड दिए गए जिन्होंने अच्छे काम कर के अपने शहर का नाम रोशन किया, जिसमे सुन्दर लिखार एक्टर, अंश कश्यप एक्टर, नवींन शुक्ला एक्टर, राजेश रानी शोशल वर्कर, पराक्रम प्रताप सिंह एक्टर/मॉडल, गजराज सिंह परिहार एक्टर, हैदर अली एक्टर/सोशल वर्कर, अंकित श्रीवास्तव म्यूजिक डायरेक्टर, प्रिया प्रकाश श्रीवास्तव को सहायक अभियोजन अधिकारी- यूपी पीसीएस 10वी रैंक प्राप्त होनें पर अवार्ड दिए गए। ये कार्यक्रम लायन्स क्लब इण्टरनेशनल तथा बुंदेलखंड महाविद्यालय के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सोसाइटी के मेम्बर के रूप में नवींन शुक्ल, गजराज परिहार, राजेश रानी, पराक्रम प्रताप सिंह, हैदर अली तथा लायन अनुपमा सक्सेना, लायन अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव आदि मोजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुंदर लिखार ने एवं सोसाइटी के डायरेक्टर समीर खान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।