*NSUI के छात्रों ने प्रदर्शन कर किया भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
गरौठा झॉसी।। कस्बा गरौठा में आज दिनांक 7/07/2021 बुधवार को NSUI के विधानसभा अध्यक्ष फईम राइन के नेतृत्व में NSUI के छात्रों ने बढ़ती हुई मंहगाई को लेकर किया प्रदर्शन तथा जिस प्रकार देश एवं प्रदेश में पेट्रोल,डीजल व आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार की कठोर नितियों का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कठोर नीतियों के कारण कीमतों में वृद्धि की गई है। वहीं बढ़ती हुई कीमतों को रोकने के लिए से NSUI के राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्धारा प्रदर्शन कर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसी तरीके से देश एवं प्रदेश में खाद्य वस्तुओं एवं पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम न लगाई तो देश एवं प्रदेश में NSUI के छात्र मिलकर देशव्यापी आंदोलन एवं प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे। इस दौरान सम्मानित जिला महासचिव एजाज राजा विधानसभा उपाध्यक्ष नूर अली विधानसभा सचिव कुतुबुद्दीन अली नगर अध्यक्ष प्रिंस द्विवेदी अरबाज खान अभिषेक यादव रामजी गुप्ता आसिफ राईन अरबाज मंसूरी ताजुद्दीन अरविंद सिमरधा आदि लोग मौजूद रहे।