• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*लौंना में आग लगने से लकड़ी व पेड़ जलकर हुए खाक*

लौंना में आग लगने से लकड़ी व पेड़ जलकर हुए खाक

कोंच तहसील के ग्राम लौना में घूरे से उठी चिंगारी से खड़े कीमती पेड़ समेत रखी हुई लकड़ी भी जलकर खाक हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी दुर्गेश कुशवाहा पुत्र अरविंद के खेत किनारे घूरे के ढेर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने वहां पर लगे कीमती पेड़ों समेत काफी मात्रा में रखी लकड़ी जलाकर खाक कर डाली। गनीमत रही कि आसपास बने घरों में आग नहीं लगी। आग लगी देख ग्रामीण व प्रधान पी.पी. पटेल समेत मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सब स्टेशन को सूचना दी। जिसके बाद दमकलकर्मियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो यह आग यहां के समीप के घरों को भी अपना निशाना बना लेती।

Jhansidarshan.in