• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अनिरुद्ध कुमार बने कोंच के नये विद्युत एसडीओ*

अनिरुद्ध कुमार बने कोंच के नये विद्युत एसडीओ

विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में फेरबदल किया गया है। कोंच के विद्युत एसडीओ रहे गौरव कुमार को विद्युत परीक्षण उपखंड उरई (मीटर विभाग) में भेजा गया है जबकि वहां से मीटर विभाग से अनिरुद्ध कुमार मौर्या को विद्युत विभाग कोंच का एसडीओ बनाया गया है। अनिरुद्ध कुमार वर्ष 2019 से मीटर विभाग का कामकाज देखते आ रहे थे।अब यहां उन्हें एसडीओ बनाकर भेजा है। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति देना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए उन्होंने सतत प्रयास भी शुरू कर दिए है। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि अपने बिलों का समय से भुगतान करें और सहयोगी बनें।

Jhansidarshan.in