*सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 कंचन जायसवाल का 7 जुलाई को आगमन , कोविड-19 महामारी से मृतक माता-पिता स्व0 कृष्ण कुमार निरंजन एवं स्व0 प्रतिमा निरंजन ग्राम चांदनी के बालक आयुष्मान से करेगी मुलाकात*
सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 कंचन जायसवाल का 7 जुलाई को आगमन , कोविड-19 महामारी से मृतक माता-पिता स्व0 कृष्ण कुमार निरंजन एवं स्व0 प्रतिमा निरंजन ग्राम चांदनी के बालक आयुष्मान से करेगी मुलाकात
उरई-प्रभारी अधिकारी(वीआईपी) नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि प्रदेश में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिये जाने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर रोगो से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण (महिला) की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जनपद जालौन में स्थित महिला चिकित्सालयों एवं जनपद में संचालित प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा। जिसके क्रम में जनपद में दिनांक 07.07.2021 को सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 कंचन जायसवाल का आगमन हैं। जिसके क्रम में सर्वप्रथम सदस्य महोदया द्वारा 10ः00 बजे पिण्डारी स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण, 11ः00 बजे कोविड-19 महामारी से मृतक माता-पिता स्व0 कृष्ण कुमार निरंजन एवं स्व0 प्रतिमा निरंजन ग्राम चांदनी के बालक आयुष्मान से मुलाकात, 12ः00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण, अपरान्ह 02ः15 बजे निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक, 03ः30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण, 04ः15 बजे मेडिकल कालेज उरई का निरीक्षण करेगी।