जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में कोविड-19 की रोकथाम संबंधी बैठक हुई सम्पन्न
उरई-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में कोविड-19 की रोकथाम संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों से एक-एक कर उनके द्वारा वैक्सीनेशन की प्रगति के बारे में जानकारी की तथा जहां पर कम वैक्सीनेशन किये जाने की जानकारी मिली वहां के खण्ड विकास अधिकारी वैक्सीनेशन में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होने इसी प्रकार समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से भी वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी की तथा शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराये जाने के निर्देश दिये। जिन विकास खण्डों में वैकसीनेशन कम हो रहा है वहां की टीमें जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगो का वैक्सीनेशन करें। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आये। समस्त वैक्सीनेशन टीमों द्वारा पोर्टल पर डेटा अवश्य अपलोड किया जाये, ताकि आपके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सही जानकारी प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सधिकारी डाॅ0 ऊषा सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) पूनम निगम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सत्यप्रकाश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।