• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नमस्ते न करने पर ठाकुर साहब ने दलित व उसकी पुत्रियों को बेरहमी से पीटा ,शिकायत करने के बाद भी मौके पर नही पहुँची ज्ञान भारती चौकी पुलिस*

नमस्ते न करने पर ठाकुर साहब ने दलित व उसकी पुत्रियों को बेरहमी से पीटा ,शिकायत करने के बाद भी मौके पर नही पहुँची ज्ञान भारती चौकी पुलिस

उरई- कालपी कोतवाली के ग्राम सरसेला में घर के बाहर बैठे दलित युवक व उसकी दो पुत्रियों की नमस्कार न करने को लेकर गांव के ठाकुर समाज के लोगों ने युवक की बेरहमी से बुरी तरह मारपीट कर दी । बाद में कुल्हाड़ी से काटकर जाने ने मारने की धमकी भी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित लड़कियों ने घटना की तहरीर ज्ञान भारती चौकी पुलिस को दी ।जिस पर सूचना के बाद भी मौके पर नही पहुची चौकी पुलिस।

भले ही योगी सरकार दलितों के बोट बैंक लेने के लिए तरह तरह की योजनाएं लागू कर रही है। लेकिन सच्चाई सामने आ ही जाती है पूरे प्रदेश में ऊंची जाति के लोग दलितों पर लगातार अत्यचार कर रहे लेकिन दलितों की सुनाई भी नही होती है। जिसकी मिशाल कालपी कोतवाली के ग्राम सरसेला में देखने को मिली गांव का निवासी बाबूराम अहिरवार अपनी दोनों लड़कियों के साथ घर के वाहर बैठा हुआ था तभी गांव के निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर का पुत्र जितेन्द्र सिंह वहां से अपनी बाइक पर सबार होकर निकला तभी रास्ते मे कुत्ता आ गया ।इसी बीच उसकी बाइक वाहक गयी । तभी घर के बाहर बैठें बाबूराम अहिरवार व उसकी पुत्रियों से बोला कि मुझे नमस्कार क्यों नही किया। इसी बात को लेकर जितेंद्र सिंह ने गुम्मा उठाकर बाबूराम की तरह फेका और जाति सूचक गालियां देने लगा । जव दलित युवक की पुत्रियों ने दवंग का विरोध किया तो उसने बाबूराम व उसकी पुत्रियों की बेरहमी से बुरी तरह मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया । दलित युवक व उसकी पुत्रियों ने घटना की सूचना ज्ञान भारती चौकी प्रभारी को दी जिस पर सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नही पहुची चौकी पुलिस ।

इनसेट—-
पुलिस को सूचना देने पर लगातार पीड़ित को धमकी दे रहा हमलावर का पिता महेंद्र सिंह

उरई-दलित व उसकी पुत्रियों के साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से करने पर हमलाबर का पिता महेंद्र सिंह ठाकुर आक्रोशित हो गया और वह लगातार पीड़ित के घर जाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Jhansidarshan.in