*जालौन,ब्रेकिंग*……. अभी अभी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दी। करीब आठ साल पहले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण हुआ था हादसे का शिकार। परिजनों की अगर मानें तो आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराना हो रहा था मुश्किल। घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फांसी पर लटकता हुआ देखकर परिजनों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर पहुंचाया अस्पताल। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक का नाम रामकेश साहू पुत्र गुरदयाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम जगनेवा बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चों को बिलखता छोड़ गया है। मृतक के भाई की अगर मानें तो घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और विधुत विभाग से चल रहे मुकदमे का भी अभी निस्तारण नहीं हुआ है। संभवतः इन्हीं कारणों की वजह से उसने जीवन लीला समाप्त कर ली है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी Post Views: 15 Jhansidarshan.in Post navigation *सामाजिक समस्याओं का चित्रण करने बाली फिल्मों का निर्माण हो- राजा बुंदेला* *संदिग्ध हालात 69 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत*
एनजीटी ने पहूज नदी में अवैध निर्माण और प्रदूषण पर लिया कड़ा रुख, MPPCB ने उनाव बालाजी धाम में शुरू की जांच Jun 15, 2026 Neeraj sahu
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का झांसी भ्रमण कार्यक्रम 15 से 17 जून तक निर्धारित Jun 14, 2026 Neeraj sahu
मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति, उ०प्र० शासन / प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह जी ने मीडिया संवाद के दौरान 12 वर्ष की उपलब्धियों पर जानकारी दी Jun 14, 2026 Neeraj sahu