• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*छेड़खानी की शिकार महिला ने न्याय के लिए सीओ कोंच से लगाई गुहार*

छेड़खानी की शिकार महिला ने न्याय के लिए सीओ कोंच से लगाई गुहार

कोंच:-छेड़खानी की शिकार महिला ने न्याय के लिए सीओ के यहां गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रवा निवासी उक्त महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने हेतु सोमवार को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 2 जुलाई की शाम वह बीमारी की हालत में इलाज हेतु अस्पताल जा रही थी तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और उसका हाथ पकड़ते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।बचाव में वह चीखी चिल्लाई तो गांव के कुछ लोगों ने मौके पर आकर उसे बचाया। सीओ ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

Jhansidarshan.in