• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*टीकों की कमी से भटक रहे हैं वैक्सीनेशन कराने बाले*

टीकों की कमी से भटक रहे हैं वैक्सीनेशन कराने बाले

कोंच :-टीकों के भारी टोटे के बीच जारी वैक्सीनेशन प्रक्रिया लोगों के लिए दूर के ढोल सुहाने बन कर रह गई है। वैक्सीनेशन सेंटरों पर अफरात में पहुंच रहे लोगों को उस वक्त मायूसी हाथ लग रही है जब टीके लगवाने पहुंचे लोगों के सापेक्ष एक तिहाई डोज ही उपलब्ध है। कोंच में सोमवार को कुछ टीके कोवैक्सीन के आ गए जिससे दूसरा डोज लगवाने बालों को बड़ी संख्या में सीएचसी से मायूस लौटना पड़ा। टीका लगवाने सीएचसी गए एक वृद्ध ने बताया कि सुबह सात बजे ही पर्चियां बांट दी गई जिससे तमाम लोग वैक्सीन लगवाए बिना ही लौट गए। नगर पालिका में लगाए गए कैंप में भी सिर्फ सौ डोज दी गई थी जबकि टीका लगवाने बालों की संख्या काफी थी। गौरतलब यह भी है कि 18 प्लस और 45 प्लस बालों को अब एक साथ वैक्सीन दी जाने लगी है जिससे टीकाकरण केंद्रों पर मारामारी की स्थिति बन रही है।

Jhansidarshan.in