कोंच में एक दुकानदार ने अराजक तत्वों द्वारा उसकी दुकान में आग लगाने का प्रयास करने की शिकायत पुलिस से करते हुए करते कार्यवाही की मांग की है। कोंच कोतवाली के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी हसीब अंसारी पुत्र नसीर ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नगर पालिका कार्यालय के सामने वह फुटवियर जूता चप्पल की दुकान खोले हुए है। जिसको रात्रि में अज्ञात लोगों ने पन्नी के सहारे उसकी दुकान में आग लगाने का प्रयास किया।सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तब उसे जली हुई पन्नी मौके पर मिली। दुकानदार हसीब ने पुलिस से नगर पालिका के बाहर लगे सीसीटीवी के माध्यम से आग लगाने का प्रयास करने बाले अज्ञात लोगों की पहचान किये जाने की मांग करते हुए चोरों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।