• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*हमें अपनी प्रतिभा पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए- महिला आयोग सदस्य*

हमें अपनी प्रतिभा पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए- महिला आयोग सदस्य

कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के द्वितीय दिन उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या कंचन जयसवाल ने फेस्टिवल को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी प्रतिभा पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए, यदि आपने कोई लक्ष्य निर्धारित किया अपनी प्रतिभा को निखारना है तो निरन्तर प्रयास करना चाहिए। आपने किसी लक्ष्य को निर्धारित किया है तो प्रत्येक सांस में आपका लक्ष्य समाहित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समय-समय पर होने वाले ऐसे आयोजनों में सहभागिता करनी चाहिए। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक लाल बहादुर ओझा ने सिनेमा और युवा पर बात रखते हुए कहा कि सिनेमा के साथ संवाद अकेले का संवाद होता है। युवा मन जब फिल्मों को देखता है तो उसमें क्या तलाशता है यह महत्वपूर्ण पक्ष है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म फेस्टिवल एक ऐसा मौका होता है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग करने का, कोंच फ़िल्म फेस्टिवल एक सकारात्मक पहल है। फेस्टिवल को डॉ० ऋचा द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया। वही अभिनेता बृजेश मौर्य एवं मिस बुंदेलखंड सिमरन कौर की मौर्य एंड कौर की पाठशाला में सिनेमा के संघर्ष जरूरी तथ्य बताते हुए सवालों के जवाब दिए गए। संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल से देश की दिग्गज हस्तियों का जुड़ना निरन्तर जारी है।

Jhansidarshan.in