• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सफाई कर्मियों ने ग्रामीण पर लगाया अभद्रता करने का आरोप*

सफाई कर्मियों ने ग्रामीण पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

कोंच विकास खंड के गएक ग्राम के सफाईकर्मियों ने ग्रामीण पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है और आरोपी पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
कोंच विकास खंड के ग्राम गोरा करनपुर में साफ सफाई करने पहुंचे सफाई कर्मी मिथुन, अनिल, नीरज, रामावतार, रामाधर, संतोष, राजीव व उर्मिला देवी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह लोग ग्राम गोरा करनपुर में साफ सफाई करने गए थे, तभी वहीं गांव के ही राहुल जाटव आ गए और गाली गलौज कर धमकी दी। वहीं ईस घटना का वीडियो बना रही उर्मिला के हाथ से मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। सफाईकर्मियों के मुताबिक राहुल अपने घर के सामने गांव के ही रहने वाले सफाईकर्मी रामाधर से ही सफाई कार्य कराना चाहता था लेकिन रामाधर एक जगह गमी में हुआ था जिसको लेकर बाकी सफाई कर्मियों ने राहुल के घर के बाहर साफ सफाई का कार्य कर दिया था। इसके बाद भी उसने अभद्रता की और रामाधर को पीटने की धमकी भी दी है। मौजूद सफाईकर्मियों ने आरोपित के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in