ग्राम खकसीस में सड़क पर पड़ी गिट्टी और ईंट को हटवाया तहसीलदार ने
तहसीलदार और पुलिस टीम के द्वारा सार्वजनिक समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर कराया गया। जिसमें खकसीस में रोड के पास पड़ी बालू गिट्टी और ईंटा को हटवाया गया। कोंच तहसील के ग्राम खकसीस निवासी अजय पचौरी ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि रोड पटरी पर अबैध रूप से मौरम, ईंटा और गिट्टी आदि को डाल कर आवागमन में समस्या पैदा की जा रही है। शिकायत पर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और नायब तहसीलदार संजय ने राजस्व कर्मियों और रेंढर थाना पुलिस के साथ मौके पर जाकर मौरम व गुम्मा आदि को हटवाया। इस टीम में राजस्व निरीक्षक अतुल शर्मा, लेखपाल अशोक कुमार, दिनेश कुमार, शंकरलाल बालकिशुन आदि मौजूद रहे।