• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के संयोजक ने एसडीएम कोंच का किया स्वागत*

कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के संयोजक ने एसडीएम कोंच का किया स्वागत

नवागंतुक उपजिलाधिकारी अंकुर कौशिक (आई०ए०एस०) के कार्यभार ग्रहण के बाद उनके कार्यालय जाकर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। पारसमणि अग्रवाल ने इस दौरान एसडीएम अंकुर कौशिक का माल्यार्पण किया व उन्हें कोंच फ़िल्म फेस्टिवल के बारे में बताया। पारसमणि अग्रवाल ने यह भी बताया कि उनका इस वर्ष का यह फेस्टिवल 5 जुलाई से शूरू हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस कार्यक्रम में बहुत से लोग जुड़ते हैं और अपने विचार रखते है, साथ ही यह भी बताया कि इस समय आगे फ़िल्म जगत से जुड़े हुए लोग जुड़ेंगे और अपने विचार रखेंगे। इस मौके पर उनके साथ रंजीत कुशवाहा, महेंद्र चंदेरिया भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी एसडीएम का स्वागत किया।

Jhansidarshan.in