नवागंतुक उपजिलाधिकारी अंकुर कौशिक प्रशिक्षु आईएएस ने आज कोंच आकर पदभार ग्रहण कर लिया है। नवागंतुक उपजिलाधिकारी 2019 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी है। नवागंतुक उपजिलाधिकारी अंकुर कौशिक प्रशिक्षु आईएएस ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा। आप 2019 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी हैं। पूर्व तैनाती आगरा क्षेत्र रहा है। आप हरियाणा के मूल निवासी है। इसके पूर्व कोंच में तैनात रहे उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके कार्यकाल की नागरिकों ने जमकर प्रशंसा की है।