• Fri. Jun 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पेड़ से जामुन तोड़ने पर हुआ विवाद*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चतुरताई निवासनी गुड्डी देवी पत्नी गोपाल ने कोतवाली गरौठा में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम के ही स्वराज एवं राज पुत्र सुनू हमारे निजी जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ रहे थे। मेरे द्वारा मना करने पर उक्त दबंग जाति सूचक शब्दों में गाली गलौज करने लगे जब हमने गालियों का विरोध किया तो उक्त दबंग एक राय होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। महिला गुड्डी देवी की तहरीर के आधार पर धारा 332,504 व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Jhansidarshan.in