• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत बाईक सवार गंभीर रूप से घायल*

*दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत बाईक सवार गंभीर रूप से घायल*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

*दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत बाईक सवार गंभीर रूप से घायल*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

गरौठा झॉसी।। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम टोला में दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोती कटरा निवासी नीरज पुत्र श्री राम जो कि अपने गांव से बाईक नंबर UP 93 BG-4566 से मोती कटरा से गरौठा की ओर आ रहे थे। राठ निवासी वसीम पुत्र सनीम जो कि अपनी बहन मुस्तान एवं अपनी बुआ रानी के साथ गरौठा से बाइक नंबर UP95 -2586 से गरौठा से राठ की ओर जा रहा थे इसी बीच टोला तिराहे के पास आमने सामने से दोनों  बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई राहगीरों द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई मौके पर डायल 112 से कांस्टेबल लाल सिंह व प्रदीप कुमार चालक सुरेंद्र कुमार शर्मा व कोतवाली गरौठा से कस्बा प्रभारी रामेंद्र सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां पर मोती कटरा निवासी नीरज व राठ निवासी वसीम दोनों को गंभीर चोटें आने के कारण जिला अस्पताल झांसी रेफर कर दिया गया है जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Jhansidarshan.in