*ट्रेजरार लायन मिना शेख और अरमान कुरैशी का हुआ निकाह रिपोर्ट:- प्रदीप*
लायन्स क्लब्स इण्टरनेशनल के डिस्ट्रिक केबिनेट पीआरओ लायन अब्दुल खालिद की सुपुत्री एवं “लायन्स क्लब झांसी सेवा” की ट्रेजरार लायन मिना शेख का निकाह इण्डियन आयल में सेवारत, “इण्टरनेशनल हाकी प्लेयर” एवं “कौन बनेगा करोडपति 2018 के प्रतिभागी विनर” अरमान कुरैशी के साथ होटल ओरछा पैलेश में सम्पन्न हुआ। लायन्स क्लब झाँसी सेवा के चार्टर अध्यक्ष लायन आनन्द कुमार सक्सेना द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर डिस्ट्रिक गवर्नर लायन राजीव बब्बर, पीडीजी लायन प्रदीप अरोरा, पीडीजी लायन नवीन गुप्ता, लायन्स तरूण गांधी, अनिल अरोरा, अजय मोदी, राकेश गुप्ता, जय किशन प्रेमानी, याशिर अराफात, जितेन्द्र सेठ, प्रीति नेवालकर, कविता गुप्ता, याशिर खान आदि उपस्थित रहे।