समाजसेवियों ने खोली नि:शुल्क भीम पाठशाला जिसमें फ्री पढ़ेंगे बच्चे
आपको बता दें कि जनपद जालौन के कस्बा कुठौंद में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा एक ऐसी पाठशाला खोली गई जिसमें गरीब एवं निम्न वर्ग के बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाएगी इस पाठशाला का नाम भीम पाठशाला रखा गया है इस पाठशाला का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना है जिसमें सब पढ़े सब बढ़े नारे के साथ निशुल्क शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया । विद्यालय के संचालक अशोक कुमार अध्यापक द्वारा किया जा रहा है और जिसमे उनका सहयोग प्रवेश भारती, राघवेंद्र कोटेदार पंडितपुर,सोनू भाई दौलतपुर, विकल कुमार प्रजापति जिला पंचायत सदस्य वावली, राहुल गौतम पूर्व प्रधान रामपुरा, दिलीप प्रधान पारेन, राजेश विश्वकर्मा प्रधान, सोनू प्रधान मिहॏना, सहित कई लोग कर रहे हैं और सभी लोगों का यही उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी निम्न और मध्यम वर्ग का बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो और उसे एक अच्छी शिक्षा मिले जिससे वह पढ़ लिख कर अपना भविष्य तय कर सके । इन सभी समाजसेवियों के इस कदम से लोग प्रेरित हो रहे हैं और सभी की प्रशंसा भी कर रहे है। लोगों को कहना है यदि ऐसे विद्यालय सभी जगह खोले जाए तो कोई भी गरीब बच्चा पढ़ने से वंचित नहीं रहेगा यह जनपद की पहली ऐसी पाठशाला है जो नि:शुल्क बच्चों के लिए खोली गई है जिसका केंद्र कुठौंद चुना गया हैं।