कोंच में एक तेज रफ्तार थ्री व्हीलर की लगने से भूतपूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पुत्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहल्ला जवाहर नगर नई बस्ती निवासी मंगल सिंह ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता भूतपूर्व सैनिक चंद्रभान एटीएम से रुपए निकालने के लिये बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी तिलक नगर के समीप रास्ते में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही थ्री व्हीलर चालक के शराब के नशे में धुत्त बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया वहीं बाइक भी छतिग्रस्त बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही किये जाने की मांग की है।