सनसनीखेज मामला जनपद जालौन के कुठोंद थाना क्षेत्र के ग्राम मडोरा से सामने आया है। जहां एक वृद्ध महिला ( विद्या देवी उम्र करीब 65 वर्ष) की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्या देवी के पति यज्ञ के कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे और महिला घर में अकेली थी स्थानीय सूत्रों की अगर मानें तो घर में पिपरमेंट की बिक्री के कुछ रुपए रखे हुए थे और संभवतः इन्हीं रुपयों को चुराने के लिए घुसे चोरों ने पकड़े जाने के डर से वृद्ध महिला की हत्या कर दी और रुपए लेकर फरार हो गए सुबह जब स्थानीय लोगों ने पुलिस और वृद्ध महिला के पति को सूचना दी तो स्थानीय पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने कहा कि हत्या का शीध्र ही खुलासा किया जाएगा और हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।