• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बिजली बिभाग की उदासीनता से अँधेरे में रहने को मजबूर है स्थानीय वासिंदे

बिजली बिभाग की उदासीनता से अँधेरे में रहने को मजबूर है स्थानीय वासिंदे

उरई जालौन प्रदेश सरकार की योगी सरकार गाँव- गाँव गली- गली में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से दिए जाने के बड़े बड़े वादे कर रही है लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है जहाँ शहर के सिंवा पैलेस के आसपास बिभाग ने अभी तक बिधुत पोल ही नहीं लगाये तो फिर लोगो तक बिधुत सप्लाई कैसे मुमकिन हो सकती है।
शहर के जालौन रोड बाईपास सुशील नगर मबई रोड स्थित शिवा पैलेश के आस पास काफी समय से लोगो ने मकान बनाकर रहना तो शुरू कर दिया है लेकिन बिधुत बिभाग की उदासीनता से अभी तक बिधुत सप्लाई शुरू करने पर बिभाग ने विचार भी नहीं बना पाया है बताया जाता है कि बिभाग ने अभी तक घरो तक बिधुत पोल भी नहीं लगवाये है। जिसकी बजह से आज तक उन घरो में लोग रोशनी की जगह अँधेरे में रहने को मजबूर हो रहे है इतना ही नहीं शिवा पैलेश के पास कई लोगो ने घर बना लिए है लेकिन रोशनी के नाम पर दिया तले अँधेरा ही नजर आता है। वर्तमान में भीषण गर्मी एवं मच्छरों के प्रकोप से आम आदमी परेशान है ऊपर से शिवा पैलेश के आस पास बने घरो में बिजली सप्लाई के लिए कोई भी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है जनहित में जिला प्रशासन से मांग की जाती है कि प्रदेश सरकार की मनसा को देखते हुए शिवा पैलेश के पास भी बिधुत के पोल लगवाये जाये जिससे वहां के बासिन्दे बिधुत कनेक्शन लेकर अपने घरो में उजाले कर सके एवं भीषण गर्मी से निजात पा सके?

Jhansidarshan.in