• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

चिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रान्त सह संयोजक ने लगाए वृक्ष

चिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रान्त सह संयोजक ने लगाए वृक्ष

उरई तहसील के डकोर की चिल्ली गौशाला में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद् गौरक्षा के प्रांतीय सह संयोजक ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भैया मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने वृक्ष लगाते हुए कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है। इन्हीं से यह धरती सुन्दर लगती है और यह हमारे जीवन को बचाने में मदद करते हैं। विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत डकोर बलवीर सेंगर व जिला मंत्री मंजू रानी मौजूद रहीं। जिन्होने भी वृक्षों के महत्व को बताया। इस अवसर पर प्रधान कांति पटेल व पूर्व प्रधान रामू चिल्ली, स्वयं सहायता समूह की ३ दर्जन महिलायें, लेखपाल आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in