• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नाले में जा गिरा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा होते होते बचा*

नाले में जा गिरा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा होते होते बचा

कोंच में मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया तोड़कर नाले में गिर पड़ा, ट्रैक्टर को गिरते देख चालक कूद गया जिससे वह बाल बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी भरकर जा रहा था तभी जैसे ही वह खंड विकास कार्यालय के समीप आया और मुख्य सड़क से ग्राम सिकरी के रास्ते की मोड़ पर बनी पक्की पुलिया तोड़कर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिर पड़ा। वहीं ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया। इस दौरान यहां पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी थी।

Jhansidarshan.in