*भाजपा सरकार में बढ़ती जा रही मंहगाई से लोगों के चेहरों पर चिंता की लकीरें*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
गरौठा झॉसी। बारिश के मौसम में बदलाव के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं हल्की फुल्की बारिश एवं सूर्य की बरसती आग से उमस बढ़ गई है जिससे आम जन जीवन बेहाल है लोगों को न रात में चैन और न ही दिन में। किसान फसल की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं वहीं बैश्वविक महामारी के कारण किसान काफी टूट चुके हैं जिसके कारण कई तरह के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भसनेह बांध में पानी न होने के कारण किसानों की जमीनें सूखी पड़ी हुई हैं। जिसका असर गरीब जनता में देखने को मिल रहा है आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एवं बढ़ती मंहगाई से जनता परेशान है क्षेत्रीय सांसद, विधायक राजनीति में व्यस्त हैं गरीब जनता अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मजबूर है वह अन्य प्रांतों में भी काम के लिए नहीं जा पा रहे हैं ऐसे में गरीब जनता करे तो क्या करे। सरकार द्वारा समस्त खाद्य वस्तुओं एवं डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडरों के दाम दिनों दिन बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश में बढ़ती हुई मंहगाई को रोकने के लिए भाजपा सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए अगर जल्द से जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो इसका परिणाम गरीबों के हित में अच्छा नहीं होगा।