मत्स्य विभाग द्वारा रोक लगाये जाने के बाद भी खुलेआम बिक रही हैं अंडे देने वाली मछलियां::
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। शासन के निर्देशानुसार प्रति वर्ष बारिश के दिनों में 2 माह तक नदियों एवं तालाबों में जाल डालने पर लगाई जाती है रोक। 15 जून से 15 अगस्त तक मछलियों के शिकार एवं बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके बाद भी कस्बा के मछली मुर्गा बाजार में शिकारी खुलेआम नदी एवं तालाबों से अंडे देने वाली मछलियां पकड़ कर बेच रहे हैं जिससे नष्ट हो रही हैं मछलियों की प्रजातियां। प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं बारिश के मौसम में मछलियों का प्रजनन होता है। इस दौरान मछली पकड़ने एवं बेचने पर प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद भी मछलियां पकड़ी और बेची जा रही हैं। लेकिन इन लोगों पर मत्स्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। मत्स्य विभाग के अनुसार 15 जून से 15 अगस्त के बीच मछलियां अंडे देती हैं ऐसे में मछली पकड़ने से मछलियों की प्रजातियां नष्ट होने का खतरा रहता है जिसको देखते हुए शासन द्वारा मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाता है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाती है। लेकिन कस्बा के बाजार में मछली बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।।