• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*आल इण्डिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के कल्लू टॉप बने अध्यक्ष, सत्येन्द्र पटैरिया बने मीडिया प्रभारी*

आल इण्डिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के कल्लू टॉप बने अध्यक्ष, सत्येन्द्र पटैरिया बने मीडिया प्रभारी

आल इण्डिया फोटोग्राफर फाउंडेशन (रजि.) की कोंच नगर कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार कश्यप के दिशा-निर्देश पर इस कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें कोंच नगर कमेटी में सर्वसम्मति से कालीचरण झा उर्फ कल्लू टॉप को अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं मीडिया प्रभारी के पद की जिम्मेदारी सत्येन्द्र पटैरिया को दी है। वहीं अन्य पदों पर भी मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।
आल इण्डिया फोटोग्राफर फाउंडेशन (रजि.) के द्वारा सर्वसम्मति से कोंच नगर कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिसमें नगर अध्यक्ष कालीचरण झा उर्फ कल्लू टॉप को बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष राकेश सचान, मनोज कुमार राठौर, महासचिव कौशल किशोर याज्ञिक, सचिव रामलला पटेल, अजय गुप्ता को बनाया गया है। वहीं कोष संभालने की जिम्मेदारी अंजनी कुमार शर्मा को दी गयी है, उनका कोषाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। वहीं गोखले नगर कोंच निवासी सत्येन्द्र पटैरिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विपिन झा, विपिन याज्ञिक बंटी, सतीश सोनी, भगत सिंह कुशवाहा, किशन याज्ञिक, नितिन चौरसिया, रामू निरंजन, मु. रहीश अहमद, शिवम राठौर, राहुल यादव को स्थान दिया गया है। वहीं इस दौरान नव नियुक्त नगर अध्यक्ष कल्लू टॉप ने कहा कि संगठन ने उनके ऊपर जो जिम्मेदारी सौपी है उस पर वह खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जो भी सहयोग मेरे कोई भी साथी मुझसे चाहे वह उन्हें हमारे द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस दौरान मीडिया प्रभारी बनाए गए सत्येन्द्र पटैरिया ने कहा कि मुझे मीडिया प्रभारी का जो दायित्व दिया गया है वह में बखूबी निभाऊंगा। फाउंडेशन की जो बैठकें होंगी उनकी सूचना मीडिया तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी नवीन जानकारी को भी बिना किसी देरी के मीडिया तक पहुचाने में कोई हीला हवाली नहीं की जाएगी। किसी भी साथी का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Jhansidarshan.in