• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मठ मन्दिर व मोक्षधाम पर बजरंग दल ने किया वृहद वृक्षारोपण*

*मठ मन्दिर व मोक्षधाम पर बजरंग दल ने किया वृहद वृक्षारोपण*

कोंच में बजरंग दल के प्रान्त के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह वृक्षारोपण हुआ। जिसका प्रारम्भ मातृशक्ति प्रान्त संयोजका जिला प्रभारी सीमा जादोन, विश्वहिंदू परिषद बिभाग मंत्री बलवीर जादोन, बजरंग दल जिला संयोजक मोनू पण्डित के निदेश पर कोंच नगर में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने वृक्षारोपण किया। बजरंग दल नगर संयोजक आकाश उदैनिया ने बताया है कि नगर के मठ मन्दिर, पार्क व मोक्षधाम पर यह वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण महत्वपूर्ण क्यों है ? इसके पीछे कई कारण हैं। मुख्य कारणों में से एक कारण यह है कि वृक्ष जीवन-प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है। एक प्रसिद्ध कहावत इस प्रकार है, “कल्पना कीजिए कि अगर पेड़ वाईफाई सिग्नल देते तो हम कितने सारे पेड़ लगाते, शायद हम ग्रह को बचाते।जिससे साफ सुथरा बातावरण रहे वृक्षारोपण का अर्थ वृक्षों या पेड़ों को उगाने से है और यह हमारे लिए अत्यंत आवश्यक भी है। दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे प्रदूषण को रोकने के उपायों में से वृक्षारोपण भी एक उपाय है। वृक्षारोपण होने से प्रकृति का सौंदर्य भी बढ़ता है और अनेक जीवों को लाभ पहुंचता है। कोंच नगर के पशु समुदायचिकित्सा में पीपल जामुन बरगद नीम चित्रबन सीताफल अमरूद पाखर के बृक्ष रोपण किया गया, साथ में बृक्ष का पालक भी बनाया गया। डॉ. सेंगर, माखन लाल, अजय सिंह किष्कन्दा हनुमान मंदिर, सरोबर के हनुमान जी पठेश्वर शंकर जी मन्दिर पर, मठ मन्दिर के महन्त पुजारी कल्याणदास जी सन्तराम जी बलराम दास जी महाराज,
बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख गौरव सोनी, बजरंग दल नगर संयोजक आकाश उदैनिया नगर सह संयोजक, आयुष गौतम नगर सह संयोजक, प्रदीप राठौर नगर सह मिलन कन्हैया गोस्वामी नगर गो रक्षा प्रमुख, कृष पाठक सह मिलन मनीष अग्रवाल, सह गो रक्षा सोनू यादव,रूपेश बर्मा इस पुनीत कार्य मे उपस्थित हुए।

Jhansidarshan.in