कोर्ट में हाजिर न होने पर आरोपी के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरा करनपुर निवासी धीरज के खिलाफ पिछले दिनों बीडीओ कोंच के साथ अभद्रता कर विवाद करने के आरोप में कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर आरोपी हाजिर नहीं हुआ। जिससे धीरज के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट मुंसिफ न्यायालय कोंच ने गिरफ्तारी का आदेश जारी कर पुलिस को धीरज को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे व न्यायालय में पेश किया जाने और किसी कारणवश गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्यवाही की जाए। जिस पर न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए शनिवार को मंडी चौकी प्रभारी प्रवीण कृष्ण मिश्रा ने 82 सीआरपीसी की कार्यवाही करते हुए धीरज के घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपी को भी पकड़ने के लिए जुट गई है।