फ़िल्म फेस्टिवल की पूर्व संध्या पर स्मृतिशेष मनीषियों को किये जाएंगे श्रद्धा सुमन अर्पित:-पारस
कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन आगामी 5 जुलाई से किया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक, पुरातत्व, साहित्यिक, सामाजिक सरंक्षण एवं संवर्धन के प्रयास जैसे उद्देश्यों के साथ आयोजित यह फेस्टिवल अपने दूसरे वर्ष की दहलीज पर है। द्वितीय कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की पूर्व संध्या पर अपने नगर की समृद्ध धरोहर को संजोए रखने के प्रयास के साथ एवं नगर के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले स्मृतिशेष मनीषियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु 4 जुलाई 2021 दिन रविवार को शाम 5 बजे स्थान सरोजनी नायडू पार्क कोंच में यह कार्यक्रम होगा। यह जानकारी कार्यक्रम प्रमुख पारसमणि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मेरा सभी से विशेष अनुरोध है कि वह कोविड नियमों का पालन अवश्य करें।