*नाबालिग को भगा ले गया मुस्लिम युवक, माँ ने लगाया अपहरण का आरोप रिपोर्ट – आर. के.द्विवेदी*
जालौन के नगर कालपी के मुख्य बाजार टरननगंज में एक नावालिग हुई लव जिहाद का शिकार जी हाँ आपको बताते चलें कि गुप्ता परिवार की 17 बर्षीय नवालिग इंटरमीडिएट छात्रा पूजा गुप्ता पुत्री सुशील गुप्ता जन्म से अपने नाना रामकुमार गुप्ता के घर पर रहती थी जो अचानक 1 जुलाई 21 को सुबह 11 बजे दवा लेने के लिये निकली थी लेकिन उसके कई घंटो तक वापस ना आने पर ढूढ़ने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई पता नहीं चला। शाम तक थक हारकर पूजा की माँ घर पहुंची तो देखा कि अलमारी से लगभग 50 हजार रूपये और कुछ ज़ेवर भी गायब थे तब जाकर शक हुआ कि पूजा किसी मुस्लिम लड़के के साथ भाग गयी है, जो की मोहल्ला रामगंज निवासी राजू पुत्र जहूर खां उम्र करीब 27 वर्ष बतायी गयी है वही पूजा की माँ ने पुत्री के अपहरण की आशंका जताई है। इस प्रकरण को लेकर पूजा की माँ ने कोतवाली कालपी में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया किन्तु रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। इस मामले को हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नीलाभ शुक्ला ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ संज्ञान लेते हुए न्याय के लिये आवाज उठाई तब जाकर पुलिस ने आनन फानन में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली व अपह्ता की तलाश करने व आरोपी की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है वही हिन्दू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है तो संगठन चक्काजाम करने को बाध्य होगा।