• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन, बिग -ब्रेकिंग*…… जालौन:-जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ सम्पन्न।

*जालौन, बिग -ब्रेकिंग*……

जालौन:-जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ सम्पन्न।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी हुए विजयी।

संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार उर्मिला सोनकर खाबरी के हाथ लगी निराशा।

25 सदस्यीय जिला पंचायत में 25 में से 24 मत पड़े,
एक सदस्या बीमार होने के कारण अनुपस्थिति रहीं।

भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम अनुरागी को मिले 18 मत और संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार उर्मिला सोनकर खाबरी को मिले 6 मत।

नामांकन दाखिल करते समय मीडिया से रूबरू के दौरान सही कहा था पूर्व सांसद भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी ने कि एक हिस्सा विपक्ष का होगा, वांकी हिस्से उनके होंगे।

संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार उर्मिला सोनकर खाबरी ने जिला प्रशासन पर सत्ता के दबाव में आकर काम करने का लगाया आरोप।

जब इस सन्दर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी जालौन डॉ प्रियंका निरंजन ने कहा कि मतदान और मतगणना निष्पक्ष रूप से पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुई है और विपक्षी उम्मीदवार उर्मिला सोनकर खाबरी द्वारा लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार है।

रविकांत द्विवेदी, उरई-जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in