• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*एट में रोके गए कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश और केंद्र सरकार पर बरसे, पुलिस ने दो घंटे थाने में बैठाया*

*एट में रोके गए कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश और केंद्र सरकार पर बरसे, पुलिस ने दो घंटे थाने में बैठाया*

जालौन:-एट पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पंचायत चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए लेकिन प्रशासन है कि वह भाजपा को जिताने का प्रयास कर रहा है। 
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में झांसी से जालौन आ रहे कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को एट पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और उन्हें थाना परिसर में बैठा लिया। करीब दो घंटे बाद पूर्व मंत्री को वापस झांसी की ओर भेज दिया गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पंचायत चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए लेकिन प्रशासन है कि वह भाजपा को जिताने का प्रयास कर रहा है।
बता दें कि जनपद जालौन में कांग्रेस की प्रत्याशी उर्मिला सोनकर खाबरी चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी के मुकाबले में खड़ी।
चुनाव में कांग्रेस के समर्थन के लिए उरई आते वक्त पूर्व मंत्री को एट पुलिस ने रोका। थाना परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के लिए कुछ भी नहीं किया।  
बुंदेलखंड में बनी मंडियों में भूसा भरा हुआ है और जुए की फड़ सजते हैं। गोशालाओं को देखने वाला कोई नहीं है। मवेशी सड़कों व खेतो में भटक रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री के साथ बलवान सिंह यादव, अनिल रिछारिया, प्रदुमन ठाकुर, कमलेश उपाध्याय, सुरेश दादी आदि लोग रहे।

फोटो:-एट थाने में बैठे प्रदीप जैन

रविन्कान्त द्विवेदी, उरई-जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in