• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जलौन जिला पंचायत पर भाजपा ने फहराया परचम शानदार जीत हासिल कर घनश्याम अनुरागी बने जिला पंचायत अध्यक्ष

जलौन जिला पंचायत पर भाजपा ने फहराया परचम
शानदार जीत हासिल कर घनश्याम अनुरागी बने जिला पंचायत अध्यक्ष
————————————

उरई(जालौन)
लम्बे अर्से के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पाने में सफल हुई भाजपा जिसके प्रत्याशी पूर्व सांसद ने ६के मुकाबले १८वोट पाकर शानदार विजय प्राप्त की।
बताते चलें कि सत्तादल के जिले के नेताओं की नाक का सवाल बनी उक्त सीट लगभग निर्विरोध होने जा रही थी पर अंतिम समय में कांग्रेश के समर्थन से जनपद में इकलौती जिला पंचायत सदस्या उर्मिला सोनकर खाबरी ने सपा के चार सदस्यों के समर्थन की दम पर संयुंक्त विफक्ष के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर। राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय दे दिया। परन्तु राजनीति के मंजे हुए खिलाडी़ पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी पूर्णतया:अपनी जीत पर अश्वस्थ थे उनका दावा था कि २५में से १८वोट मेरे पक्के हैं जिन्हें कोई ताकत तोड़ नहीं सकती । आज नतीजा आने के बाद उनकी बात सौ प्रतिशत सत्य साबित हुई और भाजपा प्रत्याशी को १८वोट मिले वहीं संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी को मात्र ६वोट पाकर हार का मुंह देखना पडा़।
परिणाम आते ही घनश्याम अनुरागी को बधाई देने वालों का तांता लगा है भाजपाईयों ने मिठाई बाटकर खुशी जाहिर की।
बधाई देने वालों में सांसद भानू प्रताप सिंह वर्मा,उरई बिधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी बिधायक नरेन्द्र प्रताप सिंह जादौन, माधौगण के पूर्व बिधायक संतराम सिंह सेंगर, पूर्व बिधायक कालपी डाक्टर अरूण मैहरोत्रा,वरिष्ठ नेता अशोक बाजपेई,भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिले के समस्त भाजपाईयों ने जीत पर शुभकामनाएं दीं।

रविकांत द्विवेदी, उरई-जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in