कैलिया थाने पुलिस द्वारा पास्को एक्ट का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना कैलिया में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 40/2020 धारा 363/ 366/ 504 /506 आईपीसी 7/8 पास्को एक्ट में नामित अभियुक्त श्रीराम पाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम चमारी थाना आटा जालौन की गिरफ्तारी व अपहर्ता कुमारी राधा पुत्री राजेंद्र निवासी ग्राम कुदारी थाना कैलिया जालौन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैलिया अनिल कुमार सिंह द्वारा मय हमराह एसआई अशोक कुमार एसआई मुकेश कुमार महिला आरक्षी दीपिका सिंह व अन्य फोर्स के बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में भ्रमण थे। तभी भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पिपरी चौराहे पर यह अभियुक्त व अपहर्ता कहीं जाने की फिराक में खड़े हुए हैं। जिसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा मय हमराह फोर्स के पीपरी तिराहे पर जाकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहर्ता राधा को महिला आरक्षी की मदद से बरामद किया गया । बाद बरामदगी अपहर्ता के धारा 161 सीआरपीसी के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 आईपीसी व 3/4/5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट का लोप किया गया। अभियुक्त श्रीराम को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा बरामदा अपहर्ता को मेडिकल के लिए अस्पताल रवाना किया गया।