• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अज्ञात कारणों के चलते ससुराल में युवक ने लगाई फांसी रिपोर्ट -आर. के.द्विवेदी

अज्ञात कारणों के चलते ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

रिपोर्ट -आर. के.द्विवेदी

 

जालौन:-रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम लरियापुरा में अज्ञात कारणों के चलते ससुराल में एक युवक ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ से फांसी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक को पेड़ से लटकता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ससुराल वालों दी। मौके पर ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे और ससुरालजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ससुराल वालों से पूंछतांछ करने मैन जुटी है और ग्रामीणों से भी इस बारे में बात की लेकिन अभी तक फांसी लगाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। मृतक लरियापुरा में पप्पू पुत्र राधे राठौर का दामाद बताया गया है। वहीं मृतक कोंच कोतवाली क्षेत्र की तूमरा गांव का बताया जा रहा है। मृतक का नाम मनीष पुत्र दुर्गाचरण निवासी तूमरा बताया जा रहा है।

रविकांत द्विवेदी, उरई-जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in