कांशीराम कॉलोनी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षक, मच हड़कम्प
कोंच में कांशीराम कॉलोनी में एसडीएम अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें कॉलोनी में तमाम आवासों में अबैध तरीके से रह रहे लोग ताले लगाकर गायब हो गए। काशीराम कॉलोनी कोंच में एसडीएम अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिससे वहां अवैध रूप से आवास पर कब्जा किये लोगों में हड़कंप मच गया और यह लोग आवासों में ताले डाल कर वहां से रफूचक्कर हो गए जो बच रहे उन्होंने एसडीएम को बताया कि वह लोग लगभग आठ दस साल से इस कॉलोनी में रह रहे हैं। कस्बे में उनके पास घर मकान नहीं हैं। कई बार कॉलोनी में आवास पाने के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया। वहीं कुछ लोग यहां ऐसे भी हैं जिनके पास घर मकान सब कुछ हैं ऐसे अपात्र लोग पैसा देकर कांशीराम कॉलोनी में रह रहे हैं। जिससे काशीराम कॉलोनी में आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल एसडीएम के औचक निरीक्षण से अवैध कब्जा वाले लोग भागते नजर आए और कांशीराम कालोनी में हड़कम्प की स्थिति बनी रही।