• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तस्वीरें वयां करती नगर पंचायत माधौगढ़ का आने वाला कल*

*तस्वीरें वयां करती नगर पंचायत माधौगढ़ का आने वाला कल*

रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

 

माधौगढ़ (जालौन) – नगर पंचायत माधौगढ़ मे स्वच्छता को लेकर अनौखी पहल नगर पंचायत के ठीक सामने लोगों ने बनाया खुले में मूत्रालय इतना ही नही दीवारों को रंगापुताकर तैयार कर लिखवाया गया कि यहाँ पेशाब करना व गन्दगी फैलाना सख्त मना है हालांकि यदि देखा जाये तो कई दीवारों पर लिखवाकर व रंगाई पुताई कर कायाकल्प में सरकार का पैसा खर्च किया जाता है वहीं इसका परिणाम शून्य मिलता है तो वहीं असल कारण यह भी है कि सामुदायिक शौचालयों को तालों में बन्द कर दिया जाता है तो वहीं लोग भटने के बजाय जगह खोजकर परेशानियों का हल ढूँढ़ लेते है इतना ही नही स्वच्छता की इन्तहां तो तब हो गई जब तस्वीरों ने वयां किया नलकूप का हाल लोग प्यास बुझाने के लिये नलकूप ढूँढ़ते है किसी तरह व्यक्ति वहाँ तक पहुँच भी जाये लेकिन पानी हलक से ही ना उतरे नगर पंचायत के ठीक सामने लगा हैंडपंप में पसरी गन्दगी से साफ वयां होता है कि स्वच्छता को किस प्रकार से अपनाया जा रहा है अब ऐसे में अन्य जगहों का क्या हाल होगा ये अंदाजा तो तस्वीरों में ही देखकर लगाया जा सकता है ।

रविकांत द्विवेदी, उरई-जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in