• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर सपाइयों का धरना प्रदर्शन रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर सपाइयों का धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

नगर में बिजली आपूर्ति चरमरा जाने से आम जनमानस को गर्मी व पेयजल जैसी परेशानियों का लगातार सामना करना पड़ रहा है बता दें कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे नगर कालपी क्षेत्र का मैनूपूर लाइन क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है इन दिनों नगर में 8 से 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी वाली अनेकों बीमारियों से नगरवासी परेशान है। वही ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी कार्यकर्ताओ ने कहा जहां एक ओर बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर बिजली दरों को भी बढ़ाया जा रहा है उन्होने कहा इतनी महंगी बिजली भारत के इतिहास में पहली बार हुई है तथा छोटे बकायेदारों के बिना कोई पूर्व सूचना के रात के अंधेरे में कनेक्शन काट दिए जाते हैं। जिससे आम जनता का उत्पीड़न हो रहा है वही समाजवादी पार्टी के युवा साथियों ने धरने पर बैठ कर मांग की है कि जनहित में हम सभी की मांग है कि नगर में बिजली आपूर्ति सही कराई जाए। बिजली दरों को कम किया जाए रात के अंधेरे में कनेक्शन काटना बंद किया जाए बिजली चेकिंग के नाम पर जनता का उत्पीड़न बंद हो बकायेदारों के किस्सों के माध्यम से बिल वसूला जाए वही उन्होने कहा अगर ये मागे पूरी नही तो हम लोग आमरण अनशन ओर आन्दोलन के लिए बाध्य होगे!

रविकांतद्विवेदी, उरई-जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in