*कोतवाली गरौठा में परिजनों की तहरीर पर गुमशुदी का मुकदमा हुआ दर्ज*
रिपोर्ट,कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मथनियां निवासी प्रेम नारायण पुत्र ऊदल माह अक्टूबर 2019 से लापता है। पीड़ित पिता एवं परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली गरौठा में तहरीर देते हुए बताया की हमारा पुत्र प्रेम नारायण जो अक्टूबर 2019 को खेत पर जाने की बात कह कर घर से गया था तब से अब तक लापता है। परिजनों ने हर जगह खोजबीन की काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।