*मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
रिपोर्ट,ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा अंतर्गत वांछित अपराधी को दिनांक 2/07/2021 दिन शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल कस्बा के मुहुल्ला राजेंद्र नगर निवासी नीरज 7 दिसंबर 2020 से वांछित चल रहा था। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने टोला तिराहे पर आरोपी नीरज अचानक पुलिस को देखकर भागने लगा तभी पुलिस ने भागते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया पकड़े गए उक्त युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नीरज पुत्र भानु प्रताप मोहल्ला राजेंद्र नगर गरौठा बताया उक्त वांछित को पकड़ने वाली टीम में कस्बा प्रभारी रामेंद्र सिंह कांस्टेबल मोहित यादव ,महेंद्र कुमार आदि टीम में शामिल थे वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए उक्त आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया है।