• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अच्छी सोच के साथ दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें :- प्रतिभा निगम रिपोर्ट:- प्रदीप

By

Jun 30, 2021

अच्छी सोच के साथ दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें :- प्रतिभा निगम रिपोर्ट:- प्रदीप

झाँसी ! वैसे तो महिलाएं बदलते जमाने के साथ हर क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता, क्षमता और प्रतिभा को प्रदर्शित कर खुद को स्थापित कर रही हैं। आज नारी घर तक सीमित नहीं है वह अंतरिक्ष में भी कदम रखने की कूबत रखती हैं। इससे यह साबित होता है कि ये किसी भी मायने में पुरुष से कम नहीं है। हमारे आसपास भी कई ऐसी महिलाएं हैं। जो घर परिवार की बेड़ी को तोड़कर आज कई कार्यों में आगे हैं। कुछ महिलाएं अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भी चल रहीं है। प्रतिभा निगम आज एक जाना पहचाना नाम है। जो बीते दो सालों से समाजसेवा के कार्य में अग्रणी तो हैं ही अपने समाज के महिलाओं को भी जोड़कर अपने साथ लेकर चलने का कार्य कर रहीं हैं।समाजसेवी प्रतिभा निगम का कहना है कि समाजसेवा कार्य से ऐसा लगता है कि अपने जीने का भी कुछ मकसद है। अगर हम दूसरे के काम आ सके तो इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है। हमें किसी गरीब लाचार को कहीं ढूंढने की जरूरत नहीं है। वे तो हमारे आसपास ही मौजूद हैं। ऐसी ही महिला समाजसेवी प्रतिभा निगम कहती हैं करीब तीन वर्ष पूर्व नगर में आयोजित प्रथम कार्यक्रम में भाग लेने गई थी। इसी दौरान कुछ गरीब लोगों को ठंड में ठिठुरते देखकर इन गरीबों के लिए कुछ करने की सोची। जिसके बाद कई समाजसेवी संगठनों से जुडी । आज वह करीब दो सालों से समाज सेवा की जा रही है। कदम आगे बढ़े तो घर परिवार से सहयोग मिला अब हमारे समाज की कई महिलाएं हमारे साथ कदम ताल मिला रही हैं। प्रतिभा 2018 से समाजिक सारोकार के कार्य से जुड़ी हैं। उनके कार्यों में गरीबों के बीच कंबल का वितरण, बृद्धाआश्रम में खाना वितरित , और रक्तदान इनके समाजसेवा में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसे नहीं कर सकती हैं। बस इसके लिए दृढ़ निश्चय जरूरी है। मैं सभी बेटियों एवं महिलाओं का आह्वान करती हूं। अच्छी सोच के साथ दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। महिला आज अबला नारी नहीं रह गई है। इसमें दुर्गा एवं सरस्वती भी निवास करती है।

Jhansidarshan.in

You missed